देवघर, जून 15 -- देवघर,प्रतिनिधि। मैत्रेय स्कूल प्रांगण में रविवार को भारत विकास परिषद देवघर शाखा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा से और उनकी 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में स्वावलंबी नारी की दिशा में एक प्रयास करते हुए मुफ्त महिला सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। स्थानीय मैत्रेय स्कूल के हॉल में 10 दिवसीय इस प्रशिक्षण में 25 महिलाओं को बेसिक सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें कटिंग, सिलाई और रिपेयरिंग करना सिखाया जाएगा। परिषद की सचिव कंचन शेखर सिंह के निर्देशन में वंदना कुमारी महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगी। वहीं किरण बरनवाल और ब्यूटी कुमारी पूरे दस दिनों तक प्रशिक्षण में सहयोग करेंगी। सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए भारत विकास परिषद देवघर शाखा के अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने कहा कि हम यहां बेसिक प्रशिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.