रामपुर, मई 23 -- भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज का 62वां स्थापना दिवस 24 मई 2026 को जिला पंचायत भवन, मुरादाबाद में धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर पंचायत नरपतनगर में भावाधस की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजू वाल्मीकि ने की। उन्होंने वाल्मीकि समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भावाधस समाज के उत्थान, शिक्षा और सामाजिक एकता के लिए लगातार कार्य कर रहा है और स्थापना दिवस समाज को एकजुट करने का महत्वपूर्ण अवसर है।बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और लोगों की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- अधिक से अधिक संख्या में स्थापना दिवस में हों शामिल इस दौरान अशीष कुमार, नितिन, सोनू, विशाल, मनोज, जैम्स, संजीव, अजय, ...