रामगढ़, जून 25 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि दिगंबर जैन समाज, रामगढ़ के मेन रोड स्थित जैन मंदिर में मंगलवार को दो मुनिसंघों का भव्य और आध्यात्मिक महामिलन संपन्न हुआ। इस अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। पिछले कुछ दिनों से रामगढ़ जिनालय में मुनिश्री पुण्यानंद और मुनिश्री शुभानंद का मंगल प्रवास चल रहा है। इसी क्रम में परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनिश्री 108 भावसागर संघ का रामगढ़ जिनालय में आगमन हुआ। दोनों मुनिसंघों का मिलन अत्यंत आत्मीय और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बनकर उपस्थित जैन समाज के श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री भावसागर ने कहा कि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा ...