आजमगढ़, दिसम्बर 23 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सूत्रधार संस्थान की ओर से मंगलवार को शारदा तिराहे के पास स्थित होटल में चल रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह 'आजमगढ़ रंग महोत्सव' (आरंगम) के दूसरे दिन दो कहानियों का भावपूर्ण मंचन किया गया। पहली कहानी संभव नई दिल्ली की प्रस्तुति प्रियदर्शन कृत बेटियां मन्नू की रही। जिसका निर्देशन लब्ध प्रतिष्ठित नाट्य निर्देशक प्रोफेसर देवेंद्रराज अंकुर ने किया। इस प्रस्तुति की कथावस्तु प्रसिद्ध भारतीय लेखिका मन्नू भंडारी द्वारा लिखी गई आठ लघु कहानियां और एक उपन्यास पर आधारित है। नाटक उनके लेखन के नारीवादी आयाम की खोज करता है, जिसे आज तक आलोचकों द्वारा आमतौर पर अनदेखा किया जाता रहा है। नाटक की शुरुआत उपन्यास 'आपका बंटी' के मुख्य पात्र बंटी के मंच पर आने और अपना परिचय देने से होती है। इसके बाद बंटी और उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.