भावना सांस्कृतिक संस्था ने मनाया रवींद्र जयंती उत्सव
धनबाद, मई 11 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। भावना सांस्कृतिक संघ ने रविवार को रवींद्र जयंती उत्सव धूमधाम के साथ मनाया। मनईटांड़ स्थित सेन किड्स स्कूल प्रांगण में समारोह का आयोजन हुआ। संचालन डॉ गोपाल चटर्जी ने किया। डॉ सुजाता चटर्जी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे कलाकारों ने कवि गुरु रवींद्रनाथ ठाकुर के कविता व गीत पर नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। पिछले दिनों भावना स्कूल प्रांगण में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेन किड्स स्कूल की डायरेक्टर ललिता पाठक, अध्यक्ष श्यामल सेन, सचिव बादल सरकार के साथ निर्मल महतो, सचिन पाठक, सोमेन राय, रवि प्रजापति, अभय कुमार, रवि कुमार, उपेंद्र बर्मन, दिलीप यादव व बादल पात्र आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- रवीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.