पिथौरागढ़, सितम्बर 17 -- संतोष, गंगोलीहाट। पव्वाधार निवासी भावना बिष्ट ने शॉट पुट गोला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता है। 14 से 16 सितंबर तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में आयोजित 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भावना ने प्रतिभाग किया था। जिसमें आठ राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 900 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। भावना वर्तमान में शहीद पवन सिंह राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट की छात्रा है। बताया पूर्व में वह स्कूल व कॉलेज स्तर की राज्य प्रतियोगिताओं, यूनिवर्सिटी गेम्स तथा उत्तराखंड स्टेट मीट में कई स्वर्ण पदक जीत चुकी है। भावना के पिता त्रिलोक सिंह बिष्ट ने बताया कि समाजिक कार्यकर्ता डीएस सुगड़ा ने भावना की खेल प्रतिभा को देखते हुए उसे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में बेहतर प्रशिक्षण दिलाने में सह...