अल्मोड़ा, अप्रैल 5 -- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट की बीएससी षष्ठम सेमेस्टर की छात्रा भावना नेगी को सी फॉर स्टेम योजना के तहत दस हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिली है। भावना ने उत्तराखंड की शीर्ष 50 छात्राओं में 16वां स्थान प्राप्त किया है। इस पर प्राचार्य डॉ. डीसी पंत, नोडल अधिकारी डॉ. देवजनी अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. रिजवाना तबस्सुम आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...