भावनात्मक बुद्धिमत्ता से रूबरू हुए एमबीए विद्यार्थी
मथुरा, जून 13 -- राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में एमबीए द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए इमोशनल इंटेलिजेंस विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता ग्रेटर नोएडा की डॉ. बबिता भाटी ने भावनात्मक बुद्धिमत्ता के महत्व, व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में इसकी भूमिका तथा नेतृत्व क्षमता के विकास पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. बबिता भाटी ने कहा कि भावनात्मक बुद्धिमत्ता व्यक्ति को अपनी भावनाओं को समझने, नियंत्रित करने तथा दूसरों की भावनाओं के प्रति उचित प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में तकनीकी ज्ञान के साथ भावनात्मक संतुलन, आत्म-जागरूकता और प्रभावी संवाद कौशल भी सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने पेशेवर जीवन में निर्णय लेने, समस्याओं के समाधान और टीम भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.