मेरठ, अप्रैल 7 -- गांव किनानगर रोड पर बने प्राचीन जहारवीर मंदिर में मूर्ति को सोमवार रात अज्ञात युवक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह इसकी जानकारी मंदिर की सेवा कर रहे महाराज ओमकार नाथ को लगी। जिस पर मामले की जानकारी खेत मालिक बॉबी को दी। सूचना पर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताया। इस दौरान सीओ सदर देहात सुधीर कुमार मय फोर्स पहुंचे और मामले की जानकारी करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...