मेरठ, मई 10 -- थाना भावनपुर और जनपदीय सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार तड़के पुलिस और कथित गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचे, कारतूस, अधजली बाइक और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 30 अप्रैल 2026 की रात थाना भावनपुर क्षेत्र के ग्राम जिठौली के खेतों में गौवंश के अवशेष मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले में मुरलीपुर फूल निवासी प्रमोद पुत्र रतन सिंह की तहरीर पर थाना भावनपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी。 यह भी पढ़ें- कार में मिला गोवंश का शव, आरोपी फरारगौकशी की वारदात ...