उत्तरकाशी, दिसम्बर 3 -- मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली क्षेत्र में भालू की आवाजाही से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है, तीर्थ पुरोहितों ने वन विभाग से गश्त लगाने की मांग की है। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल प्रवक्ता ने वन विभाग को अवगत करवाते हुए बताया है कि यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में मां यमुना की पूजा अर्चना और जलाभिषेक के लिए तीर्थ पुरोहितों को यमुना नदी में शाम सुबह जल भरने जाना पड़ता है, लेकिन नदी के क्षेत्र में भालू दिखाई दे रहा है, जिस से भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से गश्त लगाने की मांग की है। तीर्थ पुरोहितों की मांग के अनुरूप डीएफओ रविंद्र पुंडीर के निर्देशन पर वन विभाग के रेंज अधिकारी व कर्मचारी मंगलवार शाम को क्षेत्र में पहुंचे तथा जानकारी ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.