भालू के काटने से घायल युवक की मौत
रामगढ़, जून 16 -- केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड अंतर्गत लइयो उतरी पंचायत के गयछंदवा निवासी झरी मांझी (40 वर्ष) पिता स्व बसिया मांझी की मौत मंगलवार को भालू के काटने से हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि झरी मंगलवार की सुबह अपना बैल को खोजने के लिए झुमरा पहाड़ के तलहटी में बसा मुर्गाटोला जंगल में गया था। इसी दौरान जंगली भालू ने झरी पर हमला कर दिया। भालू के हमले से घायल झरी जोर जोर से चिखने चिल्लाने लगा। झरी की आवाज सुनकर मुर्गाटोला गांव के ग्रामीण जंगल की ओर गए तो वहां पर उसे घायल अवस्था में पाया। यह भी पढ़ें- बैल खोजने झुमरा पहुंचे रामगढ़ के ग्रामीण की भालू के हमले में मौत ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन आनन फानन में घायल झरी को लेकर सदर अस्पताल रामगढ़ लेकर आए जहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.