पीलीभीत, अप्रैल 6 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में रविवार सुबह उस वक्त सैलानियों की खुशी दोगुनी हो गई, जब सफारी के दौरान जंगल के रास्ते पर एक भालू टहलता नजर आया। अचानक हुए इस दीदार से पर्यटक रोमांचित हो उठे और मौके को अपने कैमरों में कैद करने लगे। सुबह की सफारी में शामिल पर्यटकों ने देखा कि अचानक एक भालू सामने आया। वह काफी देर तक जंगल के कच्चे रास्ते पर आराम से चहलकदमी करता रहा। इस दौरान गाड़ियों में सवार सैलानी उसे देखते रहे और कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें कि टाइगर रिजर्व में इन दिनों वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ी है, जिससे बाघ के साथ-साथ अन्य जीव भी आसानी से नजर आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...