चक्रधरपुर, फरवरी 18 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के भालूलता-जरेईकेला स्टेशन के बीच रेल पटरी के आसपास बीती रात हाथियों का झूं़ड को विचरण करते हुए देखा गया जिसको लेकर हावड़ा-मुबंई मुख्य रेल मार्ग में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। हाथियों के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों में रोक दिया गया। केवल यात्री ट्रेनों को नहीं बल्कि इसके कारण माल वाहक ट्रेनों को भी लगभग डेढ़ से दो घंटे तक प्रभावित होना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात यानि मंगलवार रात लगभग 2. 50 बजे भालूलता और जरेईकेला के बीच रेल पटरी के आसपास हाथियों का एक झूंड को विचरण करते हुए रेलकर्मियों ने द्वारा देखा गया। इसकी जानकारी उर्पयुक्त अधिकारियों को दिए जाने के बाद रेल प्रशासन के निर्देश पर ट्रेनों का परिचालन कुछ देर के लिए रोक दिया गया। इसके कारण इस मार्ग से हो...