जमशेदपुर, मई 30 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार के नवयुग दल टाटानगर की ओर से आयोजित साप्ताहिक सत्संग का आयोजन गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नाद योग एवं 24 बार गायत्री मंत्र जाप से हुआ। इसके बाद गुरु आवाहन, सत्संकल्प पाठ एवं गायत्री चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। साधकों ने युग संगीत के माध्यम से आध्यात्मिक भावनाओं का अनुभव किया। सत्संग के दौरान समाज जागरण एवं नशा मुक्ति अभियान को लेकर महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा की गईं। 31 मई को प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं, संध्या 5 बजे मानगो क्षेत्र में नशा मुक्ति रैली निकाली जाएगी, जिसके बाद दीप महायज्ञ का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने अ...