सिद्धार्थ, मार्च 27 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भालूकोनी गांव के पास कुआनो नदी में पुल बनाए जाने की छह साल पहले शुरू हुई कवायद अब सफल हो गई है। शासन ने गुरुवार को वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। 17.50 करोड़ 50 रुपए खर्च कर पुल का निर्माण होगा। इसके सापेक्ष 6.12 करोड़ रुपये अवमुक्त हो गया है। इस पुल के निर्माण के लिए 2020 में तत्कालीन विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। गौरा के भाजपा विधायक प्रभात वर्मा लगातार पत्राचार कर रहे थे जिसका परिणाम अब मिला है। पुल का निर्माण होने से तीन जिले सिद्धार्थनगर, बस्ती व गोंडा के लोगों को लाभ मिलेगा।भालूकोनी गांव के पास कुआनो नदी पर लंबे अर्से से लोग बांस-बल्ली के सहारे काम चलाऊ पुल से आवागमन करते हैं। इसको लेकर डुमरियागंज के तत्कालीन विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.