उत्तरकाशी, नवम्बर 30 -- जिले के ग्रामीण और वन सीमा से सटे क्षेत्रों में भालूओं के हमले की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए डीएम प्रशांत आर्य ने जिला पंचायतराज अधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डीएम ने डीपीआरओ को ग्राम पंचायतों में स्थानीय बैठकों के माध्यम से भालू के हमले से बचाव हेतु नागरिकों को जागरूक करने के भी निर्देश दिये। शनिवार को जिला कार्यालय में बैठक लेते डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि भालुओं के हमले की बढ़ती घटनाओं पर ग्रामीण और वन्य क्षेत्र से लगे आबादी वाले क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है जिसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर ग्राम स्तर पर स्वयंसेवक समूह का गठन करने और ऐसी किसी भी घटना के बारे में वन विभाग एवं प्रशासन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.