भालुपानी पंचायत के 6 आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर, हर पल दुर्घटना की आशंका
चक्रधरपुर, मई 25 -- बंदगांव,संवाददाता। भालुपानी पंचायत के छह आंगनवाड़ी केंद्रों की जर्जर स्थिति को लेकर आंगनवाड़ी सेविकाओं ने पंचायत की मुखिया सावित्री मेलगांडी को मांगपत्र सौंपकर नए भवन निर्माण की मांग की है। सेविकाओं ने कहा कि केंद्रों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। मांगपत्र में बताया गया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे-छोटे बच्चे प्रतिदिन आते हैं, लेकिन भवनों की हालत बेहद चिंताजनक है। केंद्रों की छत से कंक्रीट के टुकड़े गिर रहे हैं और बरसात के दिनों में छत से पानी भी टपकता है। ऐसी स्थिति में सेविकाएं अपनी जान जोखिम में डालकर केंद्रों का संचालन कर रही हैं। सेविकाओं ने बच्चों की सुरक्षा और केंद्रों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द नए भवनों का निर्माण कराने की मांग की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.