चंदौली, मार्च 3 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव के समीप जंगल में जलावनी लकड़ी लेने गए 50 वर्षीय अधेड़ पर सोमवार की शाम दो भालुओं ने हमला कर दिया। इससे अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। वही घायल के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसके बाद भालू भाग निकले। ग्रामीण आनन-फानन में नौगढ़ सीएचसी में भर्ती कराए। क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी 50 वर्षीय दौलत गांव से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में जलावनी लकड़ी लेने गया था। इसी दौरान दो भालुओं ने हमला कर दिया। इससे अधेड़ घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू भाग निकले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. सत्य सिंह ने बताया अधेड़ खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...