मैनपुरी, फरवरी 27 -- भोगांव। कस्बा स्थित नेशनल महाविद्यालय में आयोजित 65वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसके बाद विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के सचिव नकुल सक्सेना ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों के भीतर छिपी हुई प्रतिभा निखरकर सामने आती है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे और भी ऊंचे लक्ष्यों के लिए प्रयास करने की सीख दी। साथ ही, असफल छात्रों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि हार से निराश होने के बजाय निरंतर अभ्यास और प्रयास जारी रखना चाहिए। दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिता में भाला फेंक (बालक वर्ग) में नवनीत प्रथम, हिमांशु यादव द्वितीय और विशाल ...