मेरठ, मार्च 23 -- मेरठ की पैरा एथलीट दीपिका रानी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स रैंकिंग में भाला फेंक में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने यह उपलब्धि एफ-33 कैटेगरी में हासिल की है। इसके अलावा शॉटपुट स्पर्धा में वह एफ- 33 केटेगरी में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। दीपिका ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीता था। इसके बाद भुवनेश्वर में आयोजित पैरा नेशनल गेम्स में भी उन्होंने शॉटपुट और भाला फेंक में दो पदक अपने नाम किए। लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते उनकी रैंकिंग में जबरदस्त उछाल आया है।संघर्ष और परिवार का साथ बना ताकतदीपिका की सफलता के पीछे एक साधारण किसान परिवार का बड़ा योगदान है। पिता अनिल कुमार किसान हैं और माता सुमन गृहिणी हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.