फिरोजाबाद, दिसम्बर 31 -- जनपद के अरांव के भारौल में शुक्रवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब एक घर पर हथियारबंद हमलावरों ने हमला बोल दिया। पहले घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, इसके बाद कई राउंड फायरिंग की। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने एक नामजद सहित अन्य अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भारौल में रहने वाले मुकेश कुमार का कहना है कि शुक्रवार रात वह घर पर सोया हुआ था। रात दो बजे डोरबेल बजने पर वह जागा तथा बाहर देखने के लिए पहुंचा तो अभिषेक यादव निवासी बिहारी धाम कॉलोनी निकट वेटिकन सिटी शमशाबाद रोड ने अपने तीन चार साथियों के साथ में हमला बोला था। आरोप है कि आरोपी पहले भी परिवारीजनों को जान से मारने की कोशिश कर चुका है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.