फिरोजाबाद, फरवरी 25 -- थाना अरांव के गांव भारौल में हुए गोलीकांड में दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की पीछे रास्ता रोकने का विवाद सामने आ रहा है। हमले में एक युवक गोली लगने से घायल हुआ था। भारौल निवासी रिषी मोहन ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान करता है। आरोप है कि 24 फरवरी की सुबह उसकी दुकान से बृजेश ने सामान खरीदा था। उस सामान को उसका भाई अंकित एवं अभिषेक ट्रैक्टर से ब्रजेश ये यहां पर डालकर वापस आ रहे थे। मार्ग में मंदिर के निकट प्रवीन एवं दिनेश ने रास्ता रोक दिया। जब अभिषेक ने इसका विरोध किया तो प्रवीन एवं दिनेश ने गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी तथा अभिषेक को गोली मार दी। पुलिस ने दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.