भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शंभूनाथ इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते तीन स्वर्ण पदक
बुलंदशहर, सितम्बर 3 -- दयानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गोठनी खुर्जा में गुरुवार को आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शंभूनाथ इंटर कॉलेज, शिकारपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय की टीम ने कोच धर्मेंद्र सिंह एवं टीम मैनेजर मित्र सेन मौर्य के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। अंडर-19 वर्ग के 73 किलोग्राम भारवर्ग में विद्यालय के खिलाड़ी रोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में 66 किलोग्राम भारवर्ग के तुषार सैनी तथा 74 किलोग्राम भारवर्ग में अंशु गौतम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर तीनों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.