जहानाबाद, मार्च 8 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। चंडीगढ़ में चल रहे अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज भारोतोलन टूर्नामेंट में जहानाबाद के धरमपुर निवासी भोला सिंह के द्वारा 110 किलोग्राम भार वर्ग में बिहार की तरफ से स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया। भोला सिंह पूर्व में भी जहानाबाद का नाम विभिन्न मंचों पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्ज करा चुके हैं। भोला सिंह की उपलब्धि पर जिले के खेल प्रशंसकों के बीच प्रसन्नता की लहर है। वहीं जिला जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय के द्वारा भी श्री सिंह की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए जीत की बधाई दी गई है। फोटो- 08 मार्च जेहाना- 13 कैप्शन- चंडीगढ़ में चल रहे अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज भारोतोलन टूर्नामेंट में जहानाबाद के खिलाड़ी चंडीगढ़ में मेडल के साथ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...