जहानाबाद, मार्च 28 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। शहर के खेल भवन स्थित एकलव्य राज्य आवासीय (भारोतोलन) प्रशिक्षण केंद्र में भारोत्तोलन खेल विधा के बालक एवं बालिका प्रशिक्षुओं के चयन के लिए 7 अप्रैल को ट्रायल होगा। प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन के लिए भारोत्तोलन बालक एवं बालिका प्रशिक्षुओं के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण के लिए 12 वर्ष से 14 वर्ष के बीच के आयु के खिलाड़ी ही पात्र होंगे। हालांकि ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने आधिकारिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किया हो या सहभागिता की हो, उन्हें अधिकतम 2 वर्ष की आयु सीमा में छूट प्रदान की जा सकती है। भारोत्तोलन के प्रशिक्षक गिरिजेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षुओं का चयन बैटरी टेस्ट एवं भारोत्तोलन खेल विधा के स्किल के आधार पर किया जाएगा। चयन ट्रायल में खिलाड़ी ...