चतरा, फरवरी 28 -- चतरा, संवाददाता। चतरा नगर परिषद चुनाव का मतगणना शुक्रवार को चतरा कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। यहां निर्धारित समय से डेढ़ घंटे बाद मतगणना शुरू हुई। मतगणना के पहले मतपत्रों को 25-25 के बंडल में अलग-अलग किया गया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। मतगणना का निर्धारित समय आठ बजे था, लेकिन मतगणना नौ बजकर 30 मिनट से शुरू हुआ। मतगणना को लेकर 14 टेबल बनाये गये थे, लेकिन शुरूआत 8 टेबल से ही हुआ। आठ टेबल पर एक से लेकर आठ वार्ड तक की गिनती हुई। इसी तरह दूसरे राउंड में भी आठ वार्डों का ही मतपत्रों का मतगणा किया गया। दस बजे के बाद से वार्डों का जीत हार का परिणाम आना शुरू हो गया था। जैसे जैसे परिणाम आ रहे थे, वैसे वैसे मतगणना केंद्र के बाहर समर्थक बम पटाखे और शोर कर रहे थे। जीत के बाद मतगणना केंद्र के बाहर...