भारी सुरक्षा में बस स्टैंड के सामने से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
शाहजहांपुर, जून 2 -- पुवायां। खुटार रोड स्थित निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन के बाहर वर्षों से बने अवैध और अस्थायी कब्जों को हटाने की कार्रवाई मंगलवार को शुरू हो गई। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने अपनी टीनशेड व अस्थायी दुकानें स्वयं हटानी शुरू कर दीं। एसडीएम ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि कब्जाधारकों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो कार्रवाई कर कब्जे हटाए जाएंगे। सोमवार को सभी दुकानदारों को मंगलवार सुबह तक जगह खाली करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद सुबह से ही रोडवेज बस स्टेशन के बाहर हलचल बनी रही। मौके पर पुलिस, परिवहन, राजस्व, पालिका और विद्युत विभाग की टीम मौजूद रही। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस स्टैंड के सामने चला अतिक्रमण हटाओ अभियान अधिकांश अस्थायी दुकानदारों ने कार्रवाई से पहले ही अपने टीनशेड और सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.