बरेली, अप्रैल 3 -- बरेली। टेट अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में शिक्षकों की विराट रैली चार अप्रैल शनिवार को होनी है। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर आयोजित इस रैली में शामिल होने के लिए बरेली से बड़ी संख्या में शिक्षक रवाना हुए हैं। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा ने कहा कि इतिहास गवाह है देश में कोई भी कानून बैक डेट से लागू नहीं हुआ। आरटीई कानून से पहले के नियुक्त शिक्षकों पर टेट थोपना घोर अन्याय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.