भारी विरोध के बीच नगर पंचायत ने हटवाया खलिहान की जमीन से कब्जा
संतकबीरनगर, जून 16 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत हैंसर धनघटा क्षेत्र में सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का सिलसिला जारी है। मलौली के बाद हैंसरिया में नगर पंचायत व पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार की शाम खलिहान की जमीन पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी से हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से अतिक्रमणकारी पीछे हट गए।क्षेत्र के हैंसरिया में स्थित सात बिस्वा खलिहान की जमीन पर बेचन प्रसाद व राम सरन ने कब्जा कर उस पर पक्के मकान का निर्माण कर लिया था। खलिहान की जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए वर्ष 2017 में तहसीलदार कोर्ट में सरकार बनाम राम सरन के बीच मुकदमा चल रहा था। तहसीलदार कोर्ट ने 29 मई को खलिहान की जमीन से अवैध कब्जा हटाने का फैसला दिया। जिसके क्रम में सोमवार को ईओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.