प्रयागराज, मई 10 -- ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गति चौराहे के पास रविवार सुबह भारी वाहन ने खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। इससे खंभा टेढ़ा हो गया। तार लटक गए और उसमें हुई शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया। इसकी वजह से मोहल्ले के दर्जनों घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजलीकर्मियों ने ट्रांसफॉमर्र की मरम्मत और तारों को जोड़ा तो घंटों बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...