रुडकी, अप्रैल 3 -- कलियर। पीपल चौक के पास दोपहर के समय एक भारी वाहन के चलते कुछ समय के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे जाम खुलवाया। जाम के कारण सबसे ज्यादा परेशानी जायरीनों को हुई जो कि पीपल चौक से होते हुए पैदल दरगाह साबिर पाक की तरफ को जा रहे थे। ई रिक्शा वाहनों के चलते भी अव्यवस्थाएं यहां हावी रही। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस ने ई रिक्शा वाहनों को दूसरे रूट से आवाजाही कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...