कटिहार, मार्च 13 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि सड़क दुर्घटना में कमी लाने व रोड सेफ्टी को लेकर परिवहन विभाग द्वारा जिले में भारी वाहनों से लेकर बाइक चालकों तक का डाटाबेस तैयार कर विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर सभी प्रखंडों से ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त ट्रक, बस, आटो, टोटो, चारपहिया वाहन तथा बाइक चालकों की सूची तैयार कर मुख्यालय भेजे जाने का निर्देश दिया गया है। मोटर यान निरीक्षक त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि चालकों को पूर्व में भी प्रशिक्षण दिया गया था। लेकिन यह संख्या महज 400 तक ही हो पाई थी। विभागीय सचिव ने वीसी के माध्यम से इसे वृहत रूप में लाने तथा सभी डीएल प्राप्त वाहन चालकों का प्रशिक्षण अनिवार्य किए जाने का निर्देश दिया गया है। प्रशिक्षण नहीं लेने वाले चालकों का लाइसेंस निलंबित भी किया जा सकता है। विभागीय अधिकारियों ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.