मेरठ, मार्च 1 -- मवाना। नगर में भारी वाहनों की आवाजाही के चलते कई वर्षों से आम लोग भीषण जाम की परेशानी झेल रहे हैं। इस मामले में शनिवार को आयोजित थाना दिवस पर नगर के कई व्यापारी संगठनों ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन में जाम से निजात दिलाने की मांग की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से थाना दिवस पर इंस्पेक्टर क्राइम जितेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। कहा कि मवाना नगर में प्रतिदिन भारी वाहन ट्रक, ट्रॉला, डंपर, कंटेनर आदि का अत्यधिक आवागमन होने से यातायात व्यवस्था अत्यंत प्रभावित हो रही है। विशेष रूप से सुबह 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे के मध्य नगर के मुख्य बाजार, विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बैंकों, अस्पतालों एवं आवासीय क्षेत्रों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बाहरी जनपदों/राज्यों के भारी वाहन टोल टैक्स बचाने के उद्देश्य से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.