औरंगाबाद, फरवरी 11 -- अंबा बाजार में भारी वाहनों का सघन परिचालन स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। सुबह से देर शाम तक मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़कों के दोनों किनारों पर अतिक्रमण के कारण मार्ग संकीर्ण हो गया है। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। नवीनगर रोड की स्थिति और भी खराब है। यहां एक बड़ा हाइवा घुसने के बाद दूसरे वाहन के निकलने की जगह नहीं बचती है। परिणामस्वरूप घंटों वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। बाजार क्षेत्र से चारपहिया वाहन लेकर गुजरना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोग इस समस्या से परेशान हैं, लेकिन समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। लग्न के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। कई बार दूल्हे की गाड़ी भी जाम में फंस जाती है। पुलिस वाहन और एंबुलेंस तक जाम में अटक जाते हैं। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.