भारी वाहनों में प्रशासन की कड़ाई पर भारी जिम्मेदारों की मनमानी
फतेहपुर, जून 15 -- बिंदकी। बांदा सागर, मुगल मार्ग में हादसों का बढ़े ग्राफ पर लगाम कसने को भारी वाहनों की एंट्री पर लगी रोक नाकाम साबित हुई है। प्रशासन की कड़ाई के बावजूद बेखौफ होकर बड़ी गाड़ियां कस्बा के अंदर से निकलने से जाम के अलावा हादसों की संभावनाएं भी बढ़ी है। नो एंट्री के बावजूद गुजरते वाहनों से लोगों में नाराजगी बनी है। कस्बा के अंदर से भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रशासन की रोक लगाकर बाईपास से निकालने की कवायद पर जिम्मेदारों की सुस्ती भारी पड़ रही है। जिसके कारण भारी वाहन बेरोकटोक शहर के अंदर से गुजरने पर जाम जैसी समस्या और हादसों की संभावना बनी है। इसके अलावा चौराहो में ई रिक्शा की भरमार और सड़क में अतिक्रमण भी जाम का कारण बने है। मंगलवार और शुक्रवार को प्रमुख बाजार के अलावा अन्य दिनों में भी जाम के झाम से लोग जूझते नजर आते है। सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.