चंदौली, मई 19 -- सकलडीहा। सकलडीहा कस्बे में भारी वाहनों पर रोक लगाए जाने सहित जाम की समस्या को लेकर मंगलवार को सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल को पत्रक सौपा। व्यापारियों ने जनमानस की रक्षा के लिये पुलिस बूथ और ब्रेकर बनाये जाने की मांग किया। एसपी ने व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने का आश्वासन दिया। साथ ही सकलडीहा अलीनगर तिराहे और सघन तिराहा और ब्लॉक तिराहा पर ब्रेकर बनाए जाने की मांग किया है। पुलिस अधीक्षक ने जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने और शीघ्र ही पुलिस बूथ बनाये जाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ, रत्नेश गुप्ता, दिलीप सैनी, वारिश अली रौशन, अमित चौरसिया, अनिल सेठ, सुनील गुप्ता, सोहन, प्रियंका, ओमप्रकाश गुप्ता, जीयूत गुप्ता मौजूद ...