चतरा, मार्च 10 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर बुधवार के देर शाम को सिमरिया में प्रशासन की ओर से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान सिमरिया सीओ गौरव कुमार राय, डीटीओ तथा सिमरिया पुलिस के संयुक्त नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान मुख्य रूप से कोयला ढुलाई करने वाले वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में वाहनों की फिटनेस, प्रेशर हॉर्न का उपयोग, निर्धारित स्पीड लिमिट, ओवरलोडिंग, गाड़ी में डबल चक्का उठाकर चलने, चाइना लाइट एवं फलाई ऐश को बिना सुरक्षा मानको के ढुलाई करने सहितअन्य कई बिंदुओं की बारीकी से जांच की गई। इसके अलावा वाहनों के कागजात और ढुलाई के तरीके की भी पड़ताल की गई। जांच के दौरान कई वाहनों को नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 60 से अधिक वाहनों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.