भारी वाहनों ने तोड़ी पुलिया की रेलिंग,विभाग मौन
चंदौली, मार्च 30 -- शिकारगंज , हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में स्थित नकोईया नहर पुलिया इन दिनों गंभीर खतरे का कारण बनती जा रही है। सिताबे गांव के समीप बनी इस पुलिया के दोनों तरफ के रेलिंग डंपर के जोरदार धक्के से टूटकर बिखर गए हैं। जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मिट्टी ढुलाई में लगे भारी-भरकम डंपरों की लापरवाही के कारण नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि डंपर चालक तेज गति और असावधानी से वाहन चलाते हैं। जिसके चलते पुलिया का संतुलन बिगड़ गया और रेलिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इतना ही नहीं पुलिया के एक ओर से साइफन का एंगल भी बाहर दिखाई देने लगा है। जो इस संरचना की कमजोर स्थिति को साफ दर्शाता है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। तो यह पुलिया किसी बड़े हादसे को न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.