हमीरपुर, अप्रैल 15 -- कुरारा, संवाददाता। विकासक्षेत्र के मनकी गांव स्थित यमुना नदी में बने पुल से ट्रक निकलने से छोटे वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहनों का इस रास्ते से आवागमन प्रतिबंधित होने के बाद भी इस रास्ते से होकर ट्रक कुरारा निकल रहे है। चौकी पुलिस भी इस पर रोक नहीं लगा पा रही है। कस्बा कुरारा से होकर यमुना नदी में मनकी गांव में बने पुल से मूसानगर की तरफ से पुल पार कर ट्रक मौरम लेने कुरारा से होकर कदौरा क्षेत्र में जाते है। इस रास्ते से कुतुबपुर, शिवनी, मिश्रीपुर, उमराहट, मनकी आदि गांवों के लोगो का आवागमन रहता है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर से ओवरलोड मिट्टी ढुलाई करने से दरक रही सड़क भारी वाहनों के यमुना पुल से निकलने में प्रतिबंध है। हरौलीपुर गांव में सड़क किनारे पुलिस चौकी स्थित है। जो भारी वाहनों पर रोक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.