भारी वाहनों के निकलने पर डोलने लगता है मंदाकिनी पुल
बांदा, मई 31 -- चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर मुख्यालय कर्वी स्थित मंदाकिनी पुल पांच दशक से अधिक पुराना है। ओवरलोड भारी वाहनों के निकलने पर पुल डोलने लगता है। संकरा होने से दो भारी वाहन एक साथ नहीं निकल पाते हैं। इससे रात में अक्सर जाम की स्थिति भी बन जाती है। हालांकि बगल में ही नए पुल का निर्माण चल रहा है। काफी पुराना व जर्जर स्थिति में पहुंच रहे मंदाकिनी पुल की मियाद लगभग खत्म होने के कगार पर है। पुल की स्थिति को देखते हुए बगल में नए पुल के निर्माण की शुरुआत हो चुकी है। पांच दशक से अधिक इस पुराने पुल से आवागमन हो रहा है। हाईवे होने से रात-दिन वाहनों की भरमार रहती है। दिन में नो इंट्री लागू होने से भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहता है। लेकिन रात 10 बजे से नो इंट्री खुलने पर पुल के दोनों तरफ भारी वाहन लाइन से खड़े हो जाते हैं। इससे यह सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.