भारी वाहनों के तेज रफ्तार से फर्राटा भरने पर सड़क पर दहशत
चंदौली, जून 25 -- सकलडीहा। चंदौली से सैदपुर तक नवनिर्मित फोरलेन मार्ग बीते दो दिनों से भारी वाहनों का आवागमन शुरू होने से राहगीरों में भय बना हुआ है। व्यापारियों की लाख विरोध के बावजूद सकलडीहा में भारी वाहनों की धमक से व्यापारी सहमे और परेशान है। जबकि सकलडीहा में सड़क निर्माण कार्य अधूरा है। भोजापुर में आरओबी का निर्माण चल रहा है। सकलडीहा अलीनगर तिराहा और सघन तिराहा सकलडीहा रजवाहा चौराहा पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। इस बाबत एसउीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुलिस को निर्देश दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के माध्यम से सड़क निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कराया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.