भारी वाहनों की रोकथाम को हाईटगेज लगाए जा रहे
औरैया, अप्रैल 7 -- अछल्दा, संवाददाता। नहर किनारे बनी सड़कों को भारी वाहनों से हो रहे नुकसान से बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने हाईटगेज लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। मंगलवार को निचली गंग नहर के किनारे सैफई से रूरा मार्ग पर यह कार्य शुरू हुआ। विभाग द्वारा नहर पुल घसारा के पास एक हाईटगेज लगाया गया है, जबकि दूसरा हाईटगेज अछल्दा नहर पुल के पास दिबियापुर रोड पर स्थापित किया जा रहा है। इन हाईटगेज के लगने से बड़े और भारी वाहन इस मार्ग से नहीं गुजर सकेंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क पर लंबे समय से भारी वाहनों का आवागमन हो रहा था, जिससे सड़क कई स्थानों पर टूटकर जर्जर हो गई है। जगह-जगह गड्ढे हो जाने से आवागमन में भी दिक्कतें बढ़ गई थीं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाईटगेज लगने के बाद इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.