चाईबासा, मार्च 2 -- जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर अनुमंडल अंतर्गत नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया थाना क्षेत्र के कुटिनता से गुंडीजोड़ा जाने वाली 5 किलोमीटर प्रधानमंत्री सड़क योजना मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भारी वाहनों के विरोध करने पर गांव कोटगढ़ के कुमिरता टोला के छह ग्रामीणों के नाम नोटिस जारी होने से गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को कुमिरता टोला के 50 से अधिक महिला-पुरुष ग्रामीण अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, हालांकि अनुमंडल पदाधिकारी के नहीं होने के कारण ग्रामीण अलग तारीख लेकर चले गए। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि 12 फीट चौड़ी यह सड़क गांव के बीच से गुजरती है और सड़क किनारे ही लोगों के घर बसे हैं। इसी मार्ग से बच्चे स्कूल आते-जाते और खेलते हैं। ऐसे में गिट्टी क्रशर से जुड़े बड़े हाइवा वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.