भारी वाहनों का दबाव नहीं झेल सकी सर्विस लेन, धंसी सड़क
कुशीनगर, मई 15 -- कुशीनगर। फाजिलनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिए बनाई गई सर्विस लेन भारी वाहनों के दबाव से जगह-जगह धंस गई है। सड़क के कई हिस्सों में बड़े गड्ढे और दरारें उभर आने से राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालत यह है कि सर्विस लेन से गुजरने वाले लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। वहीं, सड़क किनारे बने दुकानों और मकानों के मालिक भी भय के साये में जीवन यापन कर रहे हैं। ओवरब्रिज निर्माण के दौरान मुख्य मार्ग के यातायात को संचालित करने के लिए बनाई गई सर्विस लेन की गुणवत्ता शुरू से ही सवालों के घेरे में रही। बुधवार को मुख्य लेन बंद कर सर्विस लेन से भारी वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया। मात्र एक दिन में ही करीब एक माह पहले बनी यह सर्विस लेन ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों के लगातार दबाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.