हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- दीक्षा बिष्ट हल्द्वानी। बिठौरिया नंबर-1 स्थित शिवकाली धाम मंदिर में बुधवार से श्रीमद् देवी भागवत ज्ञान कथा का भव्य आगाज हुआ। सुबह मूसलाधार बारिश के बावजूद 200 से अधिक महिलाओं ने मंदिर से रानीबाग तक भजन-कीर्तन के साथ कलश यात्रा निकाली। आचार्य हरि ओम जोशी, दीप व धीरज पांडे ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई।मुख्य यजमान सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सह-यजमान गौरव बिष्ट व गोपाल दत्त डसीला रहे। संगीत मंडली में मोहित, दीपक, नीरज व रमेश ने सहयोग किया। मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सचिव दीपक बिष्ट, कोषाध्यक्ष केसी त्रिपाठी, रमेश चंद्र पांडे, मनोज रावत, ललित तिवारी, रमेश तिवारी, कानू बिष्ट, बंशीधर कफल्टिया, प्रकाश कांडपाल, दीप, अनिल व नवीन जोशी, चंद्र बल्लभ शर्मा, बालम सिंह और पीसी बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्...