बांका, अप्रैल 9 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बुधवार को हुई भारी वर्षा ने जिले के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। विशेष रूप से गेहूं और चना की फसल उगाने वाले किसान इस समय काफी परेशान नजर आ रहे हैं। चूंकि खेतों में खड़ी फसल पर इस बारिश का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है। कई किसानों के अनुसार, जिन खेतों में गेहूं और चना की फसल अभी तैयार अवस्था में खड़ी है, वहां अधिक नमी के कारण फसल के दाने काले पड़ने का खतरा बढ़ गया है। इससे अनाज की गुणवत्ता प्रभावित होगी और बाजार में इसका उचित मूल्य मिलना मुश्किल हो सकता है। वहीं, जिन किसानों ने फसल काटकर खेतों में ही छोड़ दी है, उनके लिए स्थिति और भी गंभीर हो गई है। जिलेभर में हुई भारी बारिश के कारण कटे हुए गेहूं और चना में अंकुरण शुरू होने की संभावना बढ़ गई है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.