फरीदाबाद, मार्च 25 -- पलवल, संवाददाता । ऑनलाइन निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 7 लाख 25 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जहां साइबर क्राइम पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित दिनेश कुमार को फरवरी माह में एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया था। इस ग्रुप में राजेश मोदी नामक व्यक्ति खुद को सीनियर स्टॉक मार्केट एनालिस्ट बताकर निवेश संबंधी सलाह देता था।ग्रुप के अन्य सदस्य भी मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा कर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित कर रहे थे। शिकायत के मुताबिक, मीना जोशी नाम की एक महिला ने दिनेश कुमार से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया और उन्हें एक ऐप के माध्यम से आईपीओ में निवेश करने को कहा। आरोपियों द्वारा दिए गए बैंक और यूपीआई खातों में दिनेश कुमार ने दो अल...