कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर, संवाददाता। काकादेव में शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने 26.52 लाख रुपये हड़प लिये। शातिरों ने व्हाट्सएप कॉल कर पहले जाल में फंसाया, फिर मात्र 10 दिन में 18 ट्रांजेक्शन कराकर महिला से रकम ठग ली। मुनाफा समेत निवेश की गई रकम फंसने के बाद पीड़िता ने काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। काकादेव माडल टाउन निवासी संजना ओबेराय की तहरीर के अनुसार मोबाइल पर व्हाट्सएप पर कॉल आई। बातचीत के दौरान शातिर ने जाल में फंसाकर एक्स ट्रेड नामक कंपनी का खुद को प्रतिनिधि बताया। फिर उसने शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया। यहां तक कि भरोसा जीतने के लिए फर्जी दस्तावेज और कम समय में भारी मुनाफे की आकर्षक योजनाएं दिखाईं। झांसे में आकर संजना ने 6 से 16 फरवरी के बीच कुल 18 ट्रांजेक्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.