लखनऊ, फरवरी 24 -- होली-रमजान के मौके पर मिलावटखोर और सड़े-गले खाद्य पदार्थ बेचने वाले सक्रिय हो गए हैं। एफएसडीए ने बड़े पैमाने पर खाद्य तेल और खाद्य पदार्थ सीज किया है। नकली, मिलावटी और खराब खोये की लखनऊ में सप्लाई हो रही है। एफएसडीए ने कई खोया मंडी में छापेमारी की है। इस दौरान बीकेटी की सबसे बड़ी कुम्हरावां मंडी से 17 किलो खोया मौके पर नष्ट कराया गया। यह खराब था और उसमें से दुर्गन्ध आ रही थी। एफएसडीए के अनुसार खोये का अनुमानित मूल्य 4250 रुपये है। एफएसडीए ने शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर बाहरी इलाकों तक ताबड़तोड़ छापेमारी कर बड़े पैमाने पर खाद्य सामग्री सीज की है। बीकेटी के इटौंजा में 16300 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल और 9081 लीटर सरसों का तेल सीज कर दिया गया। सहायक आयुक्त द्वितीय विजय प्रताप सिंह के अनुसार केंद्र सरकार के सख्त निर्देश हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.